Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा
19-Mar-2021 07:10 AM
PATNA : कोरोना की वापसी ने बिहार दिवस के आयोजन पर ग्रहण लगा दिया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए बिहार दिवस का आयोजन इस बार स्कूलों में नहीं किया जाएगा। बिहार के स्थापना दिवस के मौके पर 22 मार्च को ऑफलाइन मोड की बजाय अब ऑनलाइन मोड पर सरकार की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन होगा। शिक्षा विभाग में इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। हालांकि पटना के ज्ञान भवन में शिक्षा विभाग की तरफ से 200 चुनिंदा आलाअधिकारियों की मौजूदगी में समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इससे कार्यक्रम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री आवास से पटना के ज्ञान भवन और सभी 38 जिलों के जिला समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वेबकास्ट से कनेक्ट रहेंगे। 22 मार्च को सुबह 11 से डेढ़ घंटे का बिहार दिवस समारोह आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकरीबन 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहारवासियों को संबोधित करेंगे। राज्य के सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री का भाषण अलग-अलग प्लेटफार्म के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री से पहले बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी बिहारवासियों के सामने अपनी बात रखेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के मुताबिक इस बार बिहार दिवस समारोह की थीम जल-जीवन-हरियाली रखी गई है। कोरोना के कारण पिछले साल बिहार दिवस का आयोजन नहीं हो सका था लेकिन इस वर्ष सीमित दायरे में ही सही लेकिन बिहार दिवस समारोह का आयोजन होगा। हालांकि स्कूलों में इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है।
बिहार दिवस के मौके पर पूर्व में पटना के गांधी मैदान समेत एसके मेमोरियल हॉल और अन्य जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। इस बार बिहार दिवस का आयोजन थोड़ा फीका होगा लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत कवि सत्यनारायण की तरफ से लिखी गई राज्य गीत बिहार गान के साथ होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा है कि 22 मार्च का दिन हम बिहारियों के लिए गौरव का दिन है और कोरोना से चुनौती के बावजूद भी हम सांकेतिक रूप से आयोजन करने जा रहे हैं।