Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
19-Mar-2025 08:28 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Diwas 2025: हर साल की तरह इस साल भी बिहार सरकार बिहार दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह पूरा कार्यक्रम शिक्षा विभाग के जरिए किया जाता है। इस साल बिहार दिवस का थीम ‘‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’’ निर्धारित की गई है। बिहार दिवस 22 मार्च को है। हर साल तीन दिवसीय कार्यक्रम होता रहा है। इस बार विभागों की प्रदर्शनी के लिए दो दिन बढ़ाया गया है, जो 26 मार्च तक चलेगा।
बिहार दिवस पर आयोजित होने वाले प्रोग्राम में कई फेमस बॉलीवुड की हस्तियां परफॉर्म करेंगी। बिहार दिवस कार्यक्रम के पहले दिन 22 मार्च को बॉलीवुड के चर्चित गायक अभिजीत भट्टाचार्य पटना के गांधी मैदान में अपना जलवा बिखेरेंगे तो उसी दिन चंडीगढ़ के मशहूर सूफी गायक ममता जोशी भी कृष्ण मेमोरियल हॉल में अपने सुर से लोगों का मनोरंजन करेंगी। वहीं 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बॉलीवुड की उभरती सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल जो गजल और कई फीचर फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकीं हैं, बिहार दिवस के मौके पर अपना जलवा बिखेरेंगी। अभिजीत भट्टाचार्य ने अपना वीडियो जारी करके बताया है कि हमारा ननिहाल बिहार में है हम बिहार दिवस के मौके पर आ रहे हैं।
कार्यक्रम में नामी-गिरामी कलाकारों के अलावा बिहार के चर्चित और बिहार कला से जुड़े कलाकार भी अपनी प्रस्तुती देंगे। इसके अलावा व्यंजन मेला का भी आयोजन होगा, इसमें बिहारी व्यंजन के स्टॉल होंगे। बिहार दिवस के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण यानी वेबकास्टिंग किया जाएगा। आपको बता दें कि 22 मार्च, 2025 को बिहार की स्थापना के 113 वर्ष पूरा हो जाएंगे। इसी दिन वर्ष 1912 में बंगाल प्रेसिडेंसी से बिहार अलग हुआ था। इस वर्ष बिहार दिवस का थीम ‘‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’’ निर्धारित की गई है। इस बार के थीम को कहीं ना कहीं चुनाव के प्वाइंट ऑफ व्यू से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।