Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल
06-Aug-2025 01:28 PM
By Viveka Nand
Bihar Co News: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी का खेल पकड़ा गया. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दंड दिया है. महिला आवेदक की शिकायत पर जांच की गई, जांच में महिला अंचल अधिकारी की लापरवाही पाई गई, इसके बाद विभाग ने दंड देने का निर्णय लिया.
बेगूसराय जिले के भगवानपुर अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी वीणा भारती जो वर्तमान में समस्तीपुर के शिवाजी नगर की अंचल अधिकारी हैं, इनका संचई प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड दिया गया है. दरअसल, बेगूसराय की सविता सिंह ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में शिकायत की थी. जिसमें उनके पति के नाम की जमाबंदी से छेड़छाड़ कर जमीन बेचने और उस पर दाखिल खारिज करने के आरोप थे.
इस आरोप में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तत्कालीन अंचल अधिकारी से जवाब मांगा. आरोपी अंचल अधिकारी वीणा भारती ने जो जवाब दिया उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद अनुशासनिक प्राधिकार ने भगवानपुर (बेगूसराय) की तत्कालीन अंचल अधिकारी के खिलाफ दंड देने का निर्णय लिया . विभाग ने असंचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया है.