ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व...

Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया स्वीकार

राजस्व सेवा के अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच सरकार ने पांच अंचल अधिकारियों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 10 मार्च को आदेश जारी करते हुए वैशाली, रोहतास और सारण जिलों के अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकृत किए

10-Mar-2026 04:37 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार में राजस्व सेवा के अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच सरकार ने पांच अंचल अधिकारियों का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से आज 10 मार्च को पत्र जारी किया गया है. 

वैशाली के जिलाधिकारी की अनुशंसा और व्यक्तिगत आवेदन के आधार पर हाजीपुर सदर अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. जिलाधिकारी रोहतास की अनुशंसा के आलोक में रोहतास के राजपुर अंचल के अंचल अधिकारी अंकित वर्मा का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. इनका त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 के प्रभाव से ही स्वीकार किया गया है.

वहीं, सारण के जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में परसा अंचल के राजस्व अधिकारी शिवांगी पांडे का त्यागपत्र 7 मई 2025 के प्रभाव से ही स्वीकृत किया गया है . रोहतास के जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में राजस्व अधिकारी राजन कुमार का त्यागपत्र 26 जून 2025 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है . यह बिहार वित्त सेवा के अंतर्गत सहायक जिला लेखा पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं. उक्त पद पर योगदान के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इन्हें विरमित कर दिया है. वहीं वैशाली के जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में गोरौल अंचल के अंचल अधिकारी अंशु कुमार को 19 दिसंबर 2025 के प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार किया गया है.