ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / bihar / Bihar Board Exam 2026: आगे बढ़ी 10वीं-12वीं परीक्षा की रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस...

Bihar Board Exam 2026: आगे बढ़ी 10वीं-12वीं परीक्षा की रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस दिन तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन तक आवेदन करें। इस बार मौका चूका तो होगी बड़ी परेशानी..

06-Oct-2025 08:28 AM

By First Bihar

Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप 2026 की 10वीं या 12वीं परीक्षा के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, तो चिंता न करें। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है और अब आप 12 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। ये फैसला उन बच्चों के लिए राहत वाला है जो किसी न किसी वजह से पिछड़ गए थे। बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और कार्यक्रम पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।


रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल साइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं। वहां होम पेज पर 'Bihar Board Exam 2026 Secondary/Senior Secondary' का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें, फिर एक नया पेज खुलेगा जहां अपनी डिटेल्स भरें। नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम सब सही-सही डालें। फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें। बोर्ड का कहना है कि साइन किया हुआ रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड न करने वालों को आगे की अनुमति नहीं मिलेगी, तो ये स्टेप मत छोड़ें।


ये एक्सटेंशन स्टूडेंट्स को ज्यादा वक्त देता है, लेकिन देर न करें। स्कूल प्रिंसिपल्स को भी निर्देश हैं कि अपने स्टूडेंट्स का काम जल्दी पूरा करें, ताकि कोई तकनीकी दिक्कत न हो। पिछले साल लाखों बच्चों ने परीक्षा दी थी, और इस बार भी तैयारी जोरों पर है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद डमी कार्ड चेक करें और अगर कुछ गलती हो तो सुधार लें।


अब मौका हाथ में है, तो इसे गंवाएं नहीं। बोर्ड परीक्षाएं हर बच्चे के करियर का टर्निंग पॉइंट होती हैं और सही समय पर रजिस्ट्रेशन से सब आसान हो जाता है। अगर कोई दिक्कत आए तो स्कूल से या हेल्पलाइन से संपर्क करें।