BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
20-Mar-2026 02:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 10th 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आय़ोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कॉपियों की तेजी से मूल्यांकन जारी है। हर बार की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का दावा किया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले बिहार के लाखों छात्र-छात्रा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा, इसको लेकर BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने बड़ा अपडेट दिया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की तैयारियां की जा रही हैं। इसको लेकर जो भी आवश्यक प्रक्रियाएं हैं उसे बोर्ड की तरफ से पूरा किया जा रहा है। बहुत जल्द इसी मार्च महीने में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जाएगा और उसके कुछ ही दिनों के बाद मार्च महीने में ही मैट्रिक का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
आनंद किशोर ने आगे कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से रिजल्ट को लेकर जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा फल जारी करने से पहले कई तरह के आंकड़ों का संकलन और मिलान किया जाता है। परीक्षार्थियों द्वारा जो भी अंक प्राप्त किया जाता है, उन आंकड़ों का सत्यापन करने का बाद ही किसी भी प्रकार की परसेंटेज या अन्य सूचना दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि इस बार भी यह कोशिश की जा रही है कि देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड के परीक्षा फल की घोषणा की जाए। उन्होंने बताया कि यह कोशिश की जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाए। इसके तुरंत बात बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर देगा।