Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा
20-Jan-2026 07:42 PM
By FIRST BIHAR
Bhojpur News: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड में पावर हाउस बड़हरा के पास मंगलवार को जदयू महासचिव और बड़हरा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने गरीबों के बीच 5000 कंबल का वितरण किया। यह वितरण जदयू सदस्यता अभियान के दौरान किया गया।
छोटू सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार गरीबों के मसीहा हैं और उनकी योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ जदयू से जुड़ें। इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्ग, पुरुष और महिलाएं मंच पर आए और उन्हें सम्मानित कर सदस्यता दिलाई गई। वितरण के बाद छोटू सिंह ने खुद मिष्टान लोगों को खिलाया और बड़हरा के लोगों को सेवा का वादा किया।
कार्यक्रम में राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद, अमर सिंह, राहुल बाबा, रोहित चंद्रवंशी, विनय सिंह, पप्पू सिंह, उत्तम बाबा, नागाजी, राजू सिंह, मनोज सिंह, पंडित सिंह, बहादुर सिंह, नारायण सिंह, विक्की सिंह, विशाल सिंह, अरविंद सिंह, मुकुल साह, एकौना मुखिया संजय सिंह और पकड़ी से अनिल सिंह समेत कुल 16 मुखिया मौजूद थे। सभी ने कहा कि भविष्य में भी गरीबों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।