बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
02-Mar-2026 03:55 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है, जहां घुसिया खुर्द गांव में उत्कर्ष बायो प्लांट में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए के संपत्ति के क्षति का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बड़ी साजिश की आशंका जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब बायो प्लांट में आग लगी तो गांव के सैकड़ो लोग आग बुझाने के लिए दौरे, लेकिन बायो प्लांट के कर्मी तथा सुरक्षा गार्ड ने ग्रामीणों को अंदर जाने से रोक दिया। जिस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों की सूचना पर ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा बायो प्लांट का गेट खुलवाया।
फायर ब्रिगेड गाड़ी अंदर प्रवेश की और कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बायो प्लांट के गार्ड स्थानीय ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए परिसर में जाने से रोक दिया।
जिसको लेकर ग्रामीण भी कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल आग को आगे फैलने से रोक दिया गया है। बता दें कि पिछले साल ही सीएम नीतीश कुमार ने इस बायो प्लांट का उद्घाटन किया था।