BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
14-Feb-2026 01:40 PM
By Viveka Nand
Bihar Bhumi: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर सरकार तत्पर है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान शुरू किया है. इस संबंध में सभी समाहर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. सरकार ने कहा कि सभी समाहर्ता को अपार शक्ति दी गई है..लोकहित में उस पावर का प्रयोग करें. रक्षा मंत्रालय की भूमि पर भी भू माफिया कब्जा जमा कर बैठे हैं. सरकार ने छह जिलों के डीएम से कहा है कि 31 मार्च तक उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट दें.
6 जिलों के समाहर्ताओं को पत्र लिखा...
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने 6 जिलों के समाहर्ताओं को पत्र लिखा है.जिसमें कहा गया है की रक्षा मंत्रालय की भूमि को अतिक्रमण से बचने के लिए अभियान चलाएं .दाखिल खारिज कर डिफेंस लैंड को अतिक्रमण से बचाएं. पटना, रोहतास, कैमूर, गया, मुजफ्फरपुर एवं गोपालगंज के जिलाधिकारी को भेजे पत्र में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने कहा है कि 6 जिलों के समाहर्ता से अपेक्षा है की रक्षा संबंधी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 5 मार्च 2026 के बाद शुरू करें. 15 दिनों की नोटिस निर्गत करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें.
कलेक्टर के पास अपार शक्ति..लोकहित में करें प्रयोग
सरकार ने कहा है कि लोक भूमि के संबंध में समाहर्ता को विधायिका ने अपार शक्ति दी है. ऐसे में समाहर्ता इस शक्ति का प्रयोग करें, इसकी अपेक्षा की जाती है . राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने कहा है की रक्षा मंत्रालय की जमीन का अमीन से मापी कराकर चिन्हित करें. उसमें रेलवे भूमि की तरह पिलर लगाने का खर्च संबंधित मंत्रालय करेगा. ऐसा करने से भूमि पर दुबारा अतिक्रमण नहीं हो पाएगा. साथ ही रक्षा मंत्रालय की भूमि की लंबित दाखिल खारिज को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें. अभी भी कई मामले लंबित हैं ,जिसे शीघ्र निपटारे की जरूरत है . सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा है कि 31 मार्च 2026 तक रक्षा मंत्रालय की भूमि से अतिक्रमण हटाकर इसकी रिपोर्ट दें, ताकि भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जा सके.