बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Jan-2022 08:15 AM
PATNA : कोरोना के मामले एक बार फिर से उछाल आया हैं. बिहार में सोमवार को कोरोना के 344 नए मामले सामने आए है. तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1385 हो गयी है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें छह जनवरी से आगे के लिए गाइडलाइन जारी की जायेगी.
आइजीआइएमएस में किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन लगाये जाने के सवाल पर कहा कि पहले से ही पांच जनवरी तक गाइडलाइन जारी की गयी है. मंगलवार की शाम में बैठक होगी, जिसमें आगे क्या-क्या करना है, उसके बारे में निर्णय लिया जायेगा. प्रारंभिक दौर में अगले पांच से सात दिनों के लिए निर्णय लिया जायेगा. परिस्थिति के अनुसार जैसा होगा, आगे किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि हमलोग लगातार कोरोना जांच संख्या बढ़ाते रहे हैं. एक दिन में दो लाख से भी ज्यादा जांच की गयी है. देश में 10 लाख की जनसंख्या पर जितनी औसतन कोरोना जांच है, उससे हमलोगों के यहां जांच ज्यादा हुई है. हमलोगों के यहां 5.30 लाख जांच की गयी है, जबकि देशभर में पांच लाख से कम जांच हुई है. पहले जो जांच हो रही थी, उसमें संक्रमितों की संख्या कम थी. मगर इधर जो जांच हो रही है, उसमें संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है.