ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / बेंगलुरू के कॉन्क्लेव में बोले दिलीप जायसवाल, कहा..आने वाले समय में बिहार देगा...

बेंगलुरू के कॉन्क्लेव में बोले दिलीप जायसवाल, कहा..आने वाले समय में बिहार देगा एक करोड़ लोगों को रोजगार

बेंगलुरू में आयोजित ‘बिहार @2047 विजन कॉन्क्लेव’ में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास और निवेश के जरिए बिहार आने वाले वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखता है।

21-Dec-2025 08:58 PM

By First Bihar

PATNA:  रविवार को बेंगलुरू के ऑक्सफोर्ड कॉलेज सभागार मे लेटस इंस्पायर के द्वारा आयोजित 'बिहार @ 2047 विजन कॉनक्लेव सीजन 3 मे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री मंत्री डाॅ दिलीप जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी शामिल हुए। लेट्स इंस्पायर' द्वारा 'बिहार 2047, विकसित बिहार' सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।


स्टार्टअप कानक्लेव को संबोधित करते हुए डाॅ.दिलीप जायसवाल ने कहा कि ' स्टार्टअप्स और युवा पीढ़ी बिहार में अपने उद्योग या स्टार्टअप स्थापित करने के अवसरों का पता लगाने के लिए आए थे।उन्होंने बिहार की वर्तमान औद्योगिक नीति को भी समझा। देश भर के उद्योगपति बिहार में निवेश करने और उद्योग स्थापित करने के लिए तैयार हैं आने वाले वर्षों में  बिहार औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देकर एक लाख से एक करोड़ युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।


डाॅ जायसवाल ने कहा कि औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत, हम मुफ्त भूमि, जीएसटी लाभ, बिजली सब्सिडी, सुरक्षा और बैंकिंग ब्याज की प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रोत्साहन भी दिए जा रहे है इन पहलों से बिहार का विकास होगा और तभी देश का विकास होगा और हम इसी नीति के अनुसार आगे बढ़ेंगे। बिहार में उद्यमिता की क्रांति लाने के निमित्त प्रयास तीव्र हो रहें है  इस कॉनक्लेव में बेंगलुरू तथा दक्षिण भारत में निवास कर रहे सभी मूल बिहारवासियों तथा बिहार में निवेश हेतु इच्छुक सभी उद्यमियों एवं कॉर्पोरेट जगत के लोगों का बिहार स्वागत करता है।