ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / bhojpur / जाम में फंसे ट्रक ड्राइवर एंट्री गिरोह से परेशान, पुलिस कर्मियों पर लगा...

जाम में फंसे ट्रक ड्राइवर एंट्री गिरोह से परेशान, पुलिस कर्मियों पर लगा रहे गंभीर आरोप

कोईलवर में भीषण जाम में फंसे ट्रक ड्राइवर एंट्री गिरोह से काफी परेशान हैं। इनका आरोप है कि नियम को ताक पर रखकर बालू लदे ट्रकों को एंट्री गिरोह की मदद से आरा-छपरा हाईवे भेजा जाता है यह सब पुलिस की मौजूदगी में होता है।

12-Jan-2025 09:21 PM

By RAKESH KUMAR

BHOJPUR: जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद कोईलवर में भीषण जाम लग रहा है। जिसे एंट्री गिरोह के लोग नियम को ताक पर रख बालू लदे ट्रकों को रांग साईड से आरा-छपरा हाईवे पर भेज रहे है और जाम में खड़े बालू लदे सैकड़ों ट्रक अपनी पारी के लिए घण्टो इंतजार करते रहते हैं। परेव से सिक्सलेन पुल होते हुए मनभावन मोड़ तक एक लेन में बालू लदे ट्रको से यह लेन जाम रहता है। 


जिसका फायदा उठा कर एंट्री गिरोह के सदस्य परेव सिक्सलेन पुल के पूरबी साईड से बालू लदे ट्रको को रांग साईड से लाते है। हालांकि परेव में बिहटा पुलिस और मनभावन मोड़ पर भोजपुर पुलिस तैनात रहती है, लेकिन सिस्टम मैनेज रहता है। हर एंट्री गिरोह के सदस्य अपने अपने जिम्मे के बालू लदे ट्रको को मनभावन मोड़ तक आरा-छपरा हाईवे में एंट्री करा देते है, फिर दूसरे ट्रको को पार कराने के फिराक में जुट जाते है। पूरे दिन और रात एंट्री गिरोह का यह खेला चलता रहता है। मनभावन मोड़ के आस पास एंट्री गिरोह के सदस्यों के ऐसे दर्जनों चेहरे दिख जायेंगे।


जाम में फंसे ट्रक चालक एंट्री गिरोह के साथ पुलिस के जवानों के यह करतूत देख अपनी भड़ास निकालते है और कई बार तो वीडियो बना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित भी कर देते है। दरभंगा के ट्रक चालक सुरेंद्र यादव, गोपालगंज के विजय कुमार, बलिया के ढुनमुन ने बताया कि मनभावन मोड़ तक पहुंच गये है, लेकिन पुलिस उनके लेन को छोड़ रांग साईड से आने वाले ट्रको को निकाल रहे है। पुलिस जानबूझ कर उनके लाइन वाले ट्रको को रोक कर रखती है। 


नाम नहीं छापने के शर्त पर एक ट्रक ड्राइवर ने बताया कि कोइलवर थाने की गस्ती पार्टी को ही ट्रक चालक इंट्री गिरोह के मदद से 500 रुपया देते हैं फिर रॉन्ग साइड से निकल जाते हैं। ये सब दिन और रात में होता है। ऐसा नहीं है कि ये सब डीएसपी और थानाध्यक्ष को नहीं पता हो न हो उन लोगों की मिली भगत से ही पुलिस की गस्ती जीप इन लोगों को इंट्री निजी मोबाइल नंबर पर लेती है और भेजती है। शिकायत मिलने पर एसएचओ को जांच करने को निर्देश दिया गया है। रांग साईड से जाने वाले बालू लदे वाहनों पर लगातार जुर्माना किया जा रहा है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।