पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए..
08-Aug-2025 06:36 PM
By First Bihar
BHOJPUR: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज भोजपुर (आरा) के जवइनियां गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस क्रम में व्यक्तिगत स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की।
उन्होंने कहा कि बाढ़ की त्रासदी में सैकड़ों घर बह गए हैं और हज़ारों लोग गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इस त्रासदी को देखकर मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रशासनिक स्तर से लेकर मानवीय स्तर तक, हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे।
उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह आपदा है जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता शुरू से ऐसे लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। पशुओं के चारा की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी से बात किया हूँ। ऐसे समय में सभी लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी।
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिस पर सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। जब महागठबन्धन की सरकार बनेगी तो मुआवजा पॉलिसी में परिवर्तन किया जाएगा। फिलहाल जिनके घर कटाव में विलीन हो गए हैं, उन्हें सरकार जल्द मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भयानक त्रासदी आई है, लेकिन सरकार का कोई मंत्री अब तक यहां नहीं पहुंचा है। इससे सरकार की प्राथमिकता समझी जा सकती है।






