बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-Aug-2025 02:50 PM
By RAKESH KUMAR
BHOJPUR: जिनके कंधों पर समाज की रक्षा की जिम्मेदारी होती है, यदि वो ही रक्षक की जगह भक्षक बन जाए तो लोग किस पर भरोसा करेंगे। हम बात कर रहे हैं भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल इलाके में हुई घटना की जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। यहां पुलिस वाले पर गंभीर आरोप लगा है। आयर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रभूनाथ सिंह पर 10 साल के नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है।
यह शर्मनाक घटना बुधवार की शाम करीब 7 बजे थाने के सरकारी आवास में घटी। मामले की जानकारी मिलते ही गुरुवार को भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और जेल भेजने की मांग करने लगे। लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पुलिस के वरीय अधिकारियों से की। पुलिस के अधिकारियों ने भी कहा कि हम आपके साथ हैं, चाहे कोई भी हो यदि दोषी पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा।
थाना घेराव की सूचना पाकर जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और बीडीओ क्रांति कुमार पुलिस बल व सीआईटी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और थानाध्यक्ष से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
पीड़ित नाबालिग के दादा के आवेदन पर आरोपी एसआई प्रभुनाथ सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि “एक दस वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना हुई है। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी एसआई को डिटेन किया गया है और आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की शाम एसआई ने बच्चे को 50 रुपए देकर खैनी लाने के लिए भेजा। इसके बाद उसे अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाकर गलत काम किया। नाबालिग किसी तरह बाहर निकला और रोते-रोते घर पहुंचा। वहां उसने अपने अभिभावकों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार को परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। पंचायत के मुखिया प्रियरंजन सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और आरोपी पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, भाकपा-माले नेता शाहनवाज खान व इंदु देवी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई में वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। बताया जाता है कि पीड़ित बच्चा आयर थाना के पास स्थित वार्ड नंबर-2 का रहने वाला है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...