इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
13-Nov-2025 03:43 PM
By First Bihar
BHOJPUR: पुलिस की दबिश से घबराकर चंदन हत्याकांड के 2 नामजद आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद अंकित और संजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही भोजपुर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। बता दें कि इससे पहले ही एक नामजद आरोपी सत्येन्द्र सिंह ने को 25 अक्टूबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
घटना भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला की है। जब 23 अक्टूबर की रात गोवर्धन पूजा पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने राजेंद्र सिंह के बेटे चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
बताया जाता है कि 2023 में सत्येंद्र सिंह के भाई उपेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वही सत्येंद्र सिंह भी घायल हो गया था। तब मृतक चंदन समेत 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। चंदन जेल भी गया था लेकिन बाद में जमानत पर छूट गया था। 23 अक्टूबर को चंदन की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के बाद मृतक के बड़े भाई विनोद के बयान पर सत्येंद्र सिंह सहित 8 आरोपियों के खिलाफ चरपोखरी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
जिसके बाद मुख्य आरोपी सत्येंद्र सिंह को पुलिस ने पहले अरेस्ट किया फिर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाने लगी। पुलिस की दबिश से घबराकर दो नामजद आरोपियों ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद अंकित और संजीत को जेल भेज दिया गया। वही फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। चरपोखरी थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि चंदन हत्याकांड के अन्य 5 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।