ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / bhagalpur / Prashant Kishor Arrest : 'बहुत मरता है, एक चला जाएगा तो क्या...

Prashant Kishor Arrest : 'बहुत मरता है, एक चला जाएगा तो क्या होगा...', प्रशांत किशोर को लेकर CM नीतीश के विधायक का विवादित बयान

Prashant Kishor Arrest :गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर नेता नहीं हैं बल्कि एक प्रचारक हैं। बिहार में बहुत लोग मरता रहता है। धरना में एक आध ठो मर जाएगा तो क्या बिगड़ जाएगा।

06-Jan-2025 08:41 AM

By SONU

Prashant Kishor Arrest : नीतीश के बड़बोले विधायक ने अब जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में हर दिन बहुते मरता है तो एक चला ही जाएगा तो क्या हो जाएगा? इसलिए इसको लेकर अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं,जदयू विधायक के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेजी होना तय माना जा रहा है। 


दरअसल, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान सामने आया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि बिहार में बहुत मरता है, एक-आध धरना में मर जाएगा तो क्या हो जाएगा?  पत्रकारों से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर नेता नहीं हैं बल्कि एक प्रचारक हैं।


उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कभी नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार करते थे तो कभी नीतीश कुमार के लिए। जो पैसा देता है उसके लिए चुनाव में प्रचार करते हैं। ममता बनर्जी के लिए भी प्रचार किया। अब नेता बनने आए हैं। वे नेता नहीं हैं। विधानसभा उपचुनाव में अपनी औकात देख चुके हैं। गोपाल मंडल ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया। 


इसके आगे कहा कि धरना देने से क्या होने वाला है। बिहार में बहुत लोग मरता रहता है। धरना में एक आध ठो चला ही जाएगा तो क्या बिगड़ जाएगा। जबकि प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना गांधी मैदान में खुले में आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी सेहत कमजोर पड़ती जा रही थी। अब आज अहले सुबह पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है और कुछ देर में कोर्ट में पेश करेगी। 


गौरतलब हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अनशन कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ ही देर में पुलिस इनको कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। डीएम के अनुसार, पीके को 10 बजे के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। वर्तमान में, उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।