ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षक ने कर दिया ऐसा काम, खुद तो...

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षक ने कर दिया ऐसा काम, खुद तो फंसे, हेडमास्टर को भी लपेटे में ले लिया; जानिए.. दिलचस्प मामला

Bihar Teacher News: बिहार के लापरवाह शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.

19-Feb-2025 05:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा विभाग की लाख सख्ती के बावजूद कुछ शिक्षक ऐसे कारनामें कर दे रहे हैं कि पूरा विभाग चर्चा में आ जा रहा है। बिहार के स्कूलों में हाजरी बनाकर गायब रहने का मामला कोई नया नहीं है बल्कि अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं लेकिन भागलपुर से जो वाक्या सामने आया है उसमे शिक्षक खुद तो फेरे में फंसे ही हेडमास्टर साहब को भी अपने चपेटे में ले लिया है। अब दोनों की नौकरी पर तलवार लटक रही है।


दरअसल, पूरा मामला नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्कूल कंचनपुर कदवा का है, जहां हाजरी बनाकर स्कूल से गायब रहने वाले दो शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गई है और दोनों के ऊपर गाज गिरना तय माना जा रहा है। स्कूल के शिक्षक की गलती का खामियाजा अब हेडमास्टर को भी भुगतना पड़ेगा।


स्कूल के शिक्षक राजाराम साह और प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल बीते 15 फरवरी को अटेंडेंस बनाने के बाद स्कूल से गायब हो गए थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने पत्र जारी कर दोनों शिक्षकों से 24 घंटा के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा था। अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के गायब रहने की सूचना पर इसकी जांच कराई थी। जांच में दोनों पर लगे आरोप सही पाए गए थे।


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के हेडमास्टर राजकमल से जवाब मांगा कि अटेंडेंस बनाने के बाद जब स्कूल का शिक्षक गायब था को इसकी सूचना उन्होंने विभाग को क्यों नहीं दी थी जबकि विशिष्ठ शिक्षक राजाराम साह से पूछा गया कि किन परिस्थितियों में वह हाजरी बनाकर स्कूल से अनुपस्थित रहे, इसका कारण स्पष्ट करें। पदाधिकारी ने कहा है कि दोनों ने अगर संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है।