ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / bhagalpur-news / BIHAR NEWS : भागलपुर में बेगूसराय के दारोगा की पिटाई, चुप-चाप तमाशा देखते...

BIHAR NEWS : भागलपुर में बेगूसराय के दारोगा की पिटाई, चुप-चाप तमाशा देखते रहे लोग

BIHAR NEWS : पहले मोहल्ले के कुछ युवक बीते मंगलवार की रात घर से गाड़ी निकाल रहे थे। उसी दौरान रास्ते से जा रहे दारोगा चंदन के पैर पर बाइक से ठोकर लग गई। इसके बाद चंदन कुमार से स्थानीय युवको की कहासुनी हुई

16-Jan-2025 01:54 PM

By First Bihar

Bihar news : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर में मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। जिसमें बेगूसराय में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार चौधरी की कथित तौर पर कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार चौधरी एक विवाद के निपटारे के लिए स्थानीय युवकों से बातचीत करने पहुंचे थे। उसी दौरान युवकों ने दारोगा के चेहरे पर थप्पड़ और मुक्का दे मारा। 


जानकारी के अनुसार इससे पहले मोहल्ले के कुछ युवक बीते मंगलवार की रात घर से गाड़ी निकाल रहे थे। उसी दौरान रास्ते से जा रहे दारोगा चंदन के पैर पर बाइक से ठोकर लग गई। इसके बाद चंदन कुमार से स्थानीय युवको की कहासुनी हुई और उन्होंने देर रात में ही डायल 112 की टीम को बुला लिया। जब टीम आई तो युवक ने दारोगा से माफी मांग ली।


पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि 112 की टीम मामला शांत कर वापस चली घई थी। जिसके बाद ये युवक एक चाय दुकान पर जाकर उनका नाम लेकर कह रहे थे कि उन्हें जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर जब वो युवकों से पूछताछ कर रहे थे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और वो उनसे उलझ गए। हालांकि बात बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दारोगा की पिटाई कर दी गई। 


वहीं,दूसरी ओर राज कुमार का आरोप है कि इंस्पेक्टर और उनके साथ मौजूद लोग उनसे शराब के लिए पैसे मांग रहे थे। साथ ही चाकू लेकर धमकी दे रहे थे. उनका दावा है कि उन्होंने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया। घटना के समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। 


उधर, इस घटना की सूचना पाकर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान को दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में आवेदन नहीं दिया है।