Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
19-Feb-2026 05:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के भागलपुर स्थित प्रमुख सार्वजनिक स्थल सैंडिस कंपाउंड में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। स्विमिंग पूल के सामने बड़ी संख्या में मृत कौवे पड़े मिले। सुबह टहलने और व्यायाम करने पहुंचे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले नवगछिया इलाके में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सुबह व्यायाम करने आने वाले नागरिकों का कहना है कि खुले मैदान में इस तरह पक्षियों की मौत होना गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने मृत पक्षियों को तुरंत सुरक्षित तरीके से हटाने और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने की मांग की है। आरोप है कि घटना के बाद भी जिला प्रशासन, नगर निगम या स्मार्ट सिटी की टीम मौके पर नहीं पहुंची। डर के कारण कई लोगों ने फिलहाल उस क्षेत्र में जाना कम कर दिया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पक्षियों की असामान्य मौत हो रही है तो पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सैंपल जांच करनी चाहिए। समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं तो किसी बड़े संक्रमण को रोका जा सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेगा और क्या बर्ड फ्लू की आशंका की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। फिलहाल शहरवासियों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।