ब्रेकिंग
शराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधान

बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय के बखरी इलाके में एक निजी समारोह के दौरान डांसर द्वारा स्टेज पर पिस्टल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक निजी समारोह के दौरान स्टेज पर डांसर हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांस करती नजर आई। सोशल मीडिया पर डांसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो डांसर स्टेज पर हाथ में पिस्टल लहराकर डांस कर रही है, जबकि नीचे मौजूद लोग तालियां बजाते और कार्यक्रम का आनंद उठाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि यह तस्वीर बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी समारोह में नर्टकियों को डांस के लिए बुलाया गया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला डांसर के हाथ में जो पिस्टल दिखाई दे रही है, वह असली है या नकली। 


लेकिन इस तरह खुलेआम मंच पर हथियार का प्रदर्शन कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। यदि जांच में पिस्टल असली पाई जाती है तो आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस कार्यक्रम आयोजकों और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति ली गई थी या नहीं और हथियार किसका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है?

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता