ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / bihar / भागलपुर में 3 मासूमों की गई जान, झोपड़ी में आग लगने से जलकर...

भागलपुर में 3 मासूमों की गई जान, झोपड़ी में आग लगने से जलकर मौत

30-Mar-2021 03:16 PM

By Shushil

 BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से है जहां एक ही परिवार के 3 बच्चों की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत स्थित अठनियां गाव की है। घटना के संबंध में बताया जाता लालमुनि मंडल घर में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।


बच्चों को बचाने के क्रम में बच्चों के माता-पिता भी बुरी तरह आग में  झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज अब भी जारी है। लालमणि मंडल के 3 बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई। मृतकों में 4 वर्षीय प्रिया कुमारी, 3 वर्षीय आशीष  कुमार और एक साल की नैना कुमारी शामिल है। तीनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के शव  को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आग बिजली के तार से लगी थी।