इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?
08-Feb-2026 08:41 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जौकटिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में एक बारात के दौरान युवक को पेड़ से बांधकर से पीटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधा गया है और उसके चारों ओर कई लोग खड़े हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बेतिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है, जब बखरिया क्षेत्र के थवईया गांव से एक बारात जौकटिया वार्ड नंबर 9 स्थित हारुन साह के घर पहुंची थी। इसी दौरान जौकटिया वार्ड नंबर 8 निवासी करण साह (उर्फ करण राइडर) पर बारात में हंगामा करने का आरोप लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि पहले युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर उसे रस्सी से पेड़ में बांधकर पीटा गया। पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इधर, वायरल वीडियो के आधार पर मझौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की। जांच में पीड़ित की पहचान करण साह के रूप में की गई। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मझौलिया थाना में कांड दर्ज करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भूमिका क्या रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।