ब्रेकिंग
लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: मोतिहारी में स्कूल में घुसकर बदमाशों ने 20 क्विंटल चावल, गैस सिलेंडर और अन्य सामानों को लूट लिया. बदमाशों ने रात्रि प्रहरी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक स्कूल को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कदम चौक के पास स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लगभग 20 क्विंटल चावल सहित लाखों रुपये का सामान लूट लिया। इस दौरान स्कूल के रात्रि प्रहरी को बंधक बना लिया गया।


जानकारी के अनुसार, देर रात पिकअप वाहन से पहुंचे अपराधियों ने सबसे पहले स्कूल में तैनात रात्रि प्रहरी को अपने कब्जे में लिया। बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।


इसके बाद अपराधियों ने स्कूल में रखे मध्याह्न भोजन के लिए संग्रहित करीब 20 क्विंटल चावल को आराम से वाहन पर लाद लिया। साथ ही रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर, बर्तन और अन्य जरूरी सामान भी अपने साथ ले गए। इस पूरी वारदात को अंजाम देने में बदमाशों को काफी समय लगा।


सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, वहीं स्कूल प्रशासन भी इस बड़ी लूट से स्तब्ध है। सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रात्रि प्रहरी का बयान दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता