बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Mar-2026 02:45 PM
By First Bihar
Bihar Accident Three Died: बिहार के बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन घरों के चिराग एक साथ बुझा दिए। मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत उस समय हो गई, जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 11:40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान घुसकपुरा गांव निवासी आलोक कुमार (20), रौशन कुमार (15) और विकास कुमार (20) के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और नाथबाबा चौक पर आयोजित महायज्ञ का मेला देखने गए थे।
बताया जा रहा है कि मेला देखने के बाद देर रात तीनों दोस्त अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगही बढ़िया टोला के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े यूरिया लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सड़क पर खड़ा था लेकिन उसमें कोई इंडिकेटर या चेतावनी लाइट नहीं जल रही थी। अंधेरे के कारण बाइक सवार युवकों को ट्रक दिखाई नहीं पड़ा और वे सीधे उसमें जा भिड़े।
हादसा इतना भीषण था कि आलोक कुमार और विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रौशन कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम जीएमसीएच बेतिया में कराया गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक आलोक कुमार के पिता संजय चौधरी उर्फ पंकज चौधरी ने बताया कि आलोक पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। वहीं रौशन कुमार के पिता कन्हैया सहनी ने बताया कि रौशन नौवीं कक्षा का छात्र था और वह भी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विकास कुमार के पिता चंद्रमा चौधरी ने बताया कि विकास विदेश जाने की तैयारी कर रहा था और उसका पासपोर्ट भी बन चुका था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।
तीनों युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। एक ही गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।