Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
25-Jun-2020 06:35 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला के पुलिस महकमे में कोरोना संक्रमण से हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ऑफिस में पांच पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गये । इससे पहले एक पुलिस मुख्यालय स्थित एक डीएसपी को कोरोना हुआ था । डीएसपी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसपी ऑफिस को बंद कर दिया गया था।
एसपी अवकाश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यालय में कार्यरत पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले एक डीएसपी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसपी ऑफिस के सभी कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। डीएसपी रैंक के पुलिस पदाधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसपी सहित 75 कर्मचारियों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। आज रिपोर्ट सामने आने के बाद 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि एसपी समेत 70 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
डीएसपी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से एसपी ऑफिस को चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं सभी एसपी समेत तमाम लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।