ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / begusarai / BIHAR CRIME : दहेज़ में बाइक के लिए नवविवाहिता की हत्या !...

BIHAR CRIME : दहेज़ में बाइक के लिए नवविवाहिता की हत्या ! परिजनों में लगाए गंभीर आरोप

दहेज के प्रति लोगों की सोच बदलना असंभव नजर आ रहा है। दहेज हत्या व उत्पीड़न के मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। दहेज लोभियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है। बावजूद इसके लोगों का विचार नहीं बदल पा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है।

02-Jan-2025 12:52 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में दहेज़ लेना और देना दोनों क़ानूनी जुर्म है। इसको लेकर कठोर सजा का प्रावधान है। लेकिन,इसके बाद ही इस कानून की हकीकत क्या है वह शायद ही किसी को मालूम न हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। 


जबकि बेगूसराय में एक नवविवाहिता की मौत के बाद एक तरफ जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है तो वहीं परिजनों के द्वारा दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के करेटार गांव की है। मृतक महिला की पहचान करेेंटार निवासी बाल्मीकि चौधरी की पत्नी रूपम कुमारी के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। ससुराल पक्ष के लोग अभी भी मौके से फरार हैं।


दरअसल,यह पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के करेटार गांव की है।  जहां 1 जनवरी की रात दहेज के लिए एक नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। उक्त मामले में परिजनों ने बताया कि 1 जनवरी को दिन में रूपम कुमारी से मायके वालों की बातचीत हुई थी और उस वक्त रूपम कुमारी ने कुछ भी नहीं बताया। रूपम कुमारी का पति वाल्मीकि चौधरी प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है।


परिजनों के अनुसार शादी के वक्त उन्होंने एक लाख पंद्रह हजार रुपए दिए थे। लेकिन बाद में वाल्मीकि चौधरी के द्वारा एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी और इसको लेकर रूपम कुमारी को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। परिजनों ने बताया जब उन लोगों को रूपम के मौत की सूचना मिली तब वह लोग रूपम के ससुराल बखरी थाना क्षेत्र के करेटार पहुंचे जहां शव के गले पर फंदे का निशान स्पष्ट नजर आ रहा था। तत्पश्चात पुलिस को इसकी सूचना दी गई । घटना के बाद रूपम के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। परिजनों ने सीधे-सीधे बाइक के लिए हत्या का आरोप लगाया है।