25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
18-Jan-2025 09:58 AM
By HARERAM DAS
CM Nitish Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 18 जनवरी को प्रस्तावित प्रगति यात्रा के दौरान मटिहानी, चेरिया बरियारपुर व सदर बेगूसराय प्रखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों की 38199.892 लाख की लागत वाली 427 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल का लगातार दौरा किया जा रहा है।
डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारियों का लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यातयात विधि व्यवस्था संधारण के लिए बेगूसराय अनुमंडल प्रशासन की ओर से नागरिकों को निर्देश जारी किये गये हैं। गुप्ता लखमिनियां बांध फेज 1 व फेज 2 में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा।
एसएच 55 पर सिउरी पुल से बेगूसराय व बेगूसराय से सिउरी पुल के बीच दिन के 11.30 बजे से 2.30 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। मंझौल की ओर जाने वाले यात्री गांधी चौक से वीरपुर की ओर जाने वाले रास्ते का उपयोग करेंगे। मुंगेर से मंझौल जाने वाले बलिया से डंडारी का रास्ता उपयोग करेंगे। लोहियानगर रेलवे ओवरब्रिज दिन के दस बजे से चार बजे तक प्रभावित रहेगा।
इसके बाद रजौड़ा से नीमाचांदपुरा रास्तार दिन के 11.30 बजे से 2.30 बजे तक प्रभावित रहेगा। वहीं ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक रास्ता एक बजे से चार बजे तक प्रभावित रहेगा। शहर में प्रवेश करने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे। वहीं मंझौल अनुमंडल कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा या है कि 18 जनवरी को शाम पांच बजे तक रोसड़ा से बेगूसराय के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं बखरी व गढ़पुरा से आने वाले वाहन डंडारी व बलिया होते हुए बेगूसराय की ओर जाएंगे।