ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / begusarai-news / दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर, बरौनी डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी गंभीर रूप से...

दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर, बरौनी डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में दो स्कॉर्पियों में सीधी भिड़ंत हो गयी। एक पुलिस की गाड़ी थी और दूसरी बरौनी डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी उपेंद्र शाह की स्कॉर्पियो थी। पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

19-Jan-2025 10:26 PM

By HARERAM DAS

begusarai accident: बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत हो गयी है। इस घटना में बरौनी डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी उपेंद्र शाह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप एनएच 31 की है। घायल की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के लखनपुर पतला टोल के रहने वाले प्रदीप शाह का पुत्र उपेंद्र शाह के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। स्कार्पियो सवार घायल उपेंद्र शाह बरौनी सुधा डेयरी के बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रभारी हैं। किसान को ट्रेनिंग करवा कर घर छोड़ने गए थे। वापस बरौनी लौटने के दौरान क्षेत्रीय प्रभारी को जेल गेट के समीप NH 31 पर पुलिस का स्टीकर लगे स्कार्पियो ने सामने से आ रही बरौनी डेयरी के स्कार्पियो में टक्कर मार दी। 


स्कार्पियो सवार बरौनी डेयरी के बेगूसराय क्षेत्रीय प्रभारी उपेंद्र शाह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल उपेंद्र शाह को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे स्कॉर्पियो सवार ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वही पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की। स्कॉर्पियो पर लगा पुलिस का स्पीकर किस थाने का है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं डायल 112 पुलिस के साथ बदतमीजी करने पर पुलिस ने गुस्से में आकर ड्राइवर को सदर अस्पताल में पिटाई भी कर दी।