ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / begusarai-news / Bihar News: शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला,...

Bihar News: शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, एस.सिद्धार्थ ने बताया सरकार का प्लान

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले को शैक्षणिक हब के रूप में विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने सरकार के योजनाओं का वर्णन किया। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दे रही है।

16-Jun-2025 02:06 PM

By HARERAM DAS

Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ बेगूसराय पहुंचे, जहां शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एस सिद्धार्थ शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले चुके हैं, एस सिद्धार्थ के प्रयासों से बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है और छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल रही हैं।


अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बेगूसराय के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बीच संयुक्त मोर्चा बनाने पर जोर दिया है। उनका मानना है कि दोनों प्रकार के स्कूल मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।


एस सिद्धार्थ ने बेगूसराय को एक शैक्षणिक हब के रूप में विकसित करने की बात कही है, जो पटना के निकट होने के कारण और भी महत्वपूर्ण हो सकता है। उनका उद्देश्य बेगूसराय और बरौनी को न केवल एक औद्योगिक हब बल्कि एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।


उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षकों की बहाली की है और अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि बेगूसराय के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो और यह क्षेत्र एक आदर्श शैक्षणिक केंद्र बन सके।