PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
19-Feb-2026 06:41 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक निजी समारोह के दौरान स्टेज पर डांसर हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांस करती नजर आई। सोशल मीडिया पर डांसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो डांसर स्टेज पर हाथ में पिस्टल लहराकर डांस कर रही है, जबकि नीचे मौजूद लोग तालियां बजाते और कार्यक्रम का आनंद उठाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि यह तस्वीर बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी समारोह में नर्टकियों को डांस के लिए बुलाया गया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला डांसर के हाथ में जो पिस्टल दिखाई दे रही है, वह असली है या नकली।
लेकिन इस तरह खुलेआम मंच पर हथियार का प्रदर्शन कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। यदि जांच में पिस्टल असली पाई जाती है तो आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस कार्यक्रम आयोजकों और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति ली गई थी या नहीं और हथियार किसका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है?