ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / bihar / Barh police station : बच्चा चोर की अफवाह पर अधेड़ की पिटाई, पुलिस...

Barh police station : बच्चा चोर की अफवाह पर अधेड़ की पिटाई, पुलिस वाहन से खींचने की कोशिश

पटना के बाढ़ में बच्चा चोर की अफवाह पर भीड़ ने अधेड़ व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस वाहन से खींचने की कोशिश, थानाध्यक्ष ने बताया अफवाह।

20-Feb-2026 01:42 PM

By First Bihar

Barh police station : पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ मोहल्ले में बच्चा चोर होने की अफवाह पर एक अधेड़ व्यक्ति की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कुछ लोगों ने उसे पुलिस वाहन से भी खींचने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से उसकी जान बचाई जा सकी।


स्थानीय लोगों के अनुसार, उमानाथ इलाके में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया। जब लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने पहले अपना घर बख्तियारपुर बताया, जबकि कुछ देर बाद वहां मौजूद अन्य लोगों को अपना घर सिमरिया बताया। उसके बयान में विरोधाभास होने से लोगों को संदेह हुआ और देखते ही देखते बच्चा चोर की अफवाह फैल गई। इसके बाद भीड़ ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।


सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ाया। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पुलिस उसे वाहन में बैठाकर ले जा रही थी, उसी दौरान कुछ उग्र लोगों ने उसे वाहन से बाहर खींचने की कोशिश भी की। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को हटाया और व्यक्ति को सुरक्षित थाना ले गई।


इस संबंध में बाढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अफवाह से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बच्चे के अपहरण या चोरी की कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। “जिसका बच्चा चोरी होता है, वह थाना में आवेदन देता है। ऐसी कोई घटना हमारे संज्ञान में नहीं आई है,” थानाध्यक्ष ने कहा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चा चोर जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें।


थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व नदवा इलाके में भी इसी तरह की अफवाह पर एक व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर घेर लिया गया था। जांच के दौरान वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया। पुलिस ने कहा कि अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी भी परिस्थिति में भीड़ बनाकर हिंसा करना दंडनीय अपराध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।