बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
24-Nov-2025 11:13 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटी सी बात पर बारात में जमकर मारपीट हुई। रविवार देर शाम झारखंड के एक गांव के लिए निकली बारात के दौरान घटना घटी। बताया गया कि बारात में रिश्तेदार, महिला और पुरुष डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, बारात मंदिर में प्रणाम करने के लिए प्रवेश कर रही थी, तभी गांव के ही दूसरे टोला के एक युवक ने बारात में शामिल एक लड़की का दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद लड़की भागने लगी, इसी क्रम में आरोपी युवक के परिवार की महिलाएं भी बारातियों पर टूट पड़ीं।
घटना और बढ़ गई जब उसी टोला के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर बारातियों पर टूट पड़े। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं और बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना ईशीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार और इंस्पेक्टर अरुण कुमार को मिली। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
दूल्हे के पिता ने घटना के संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर 8 नामजद और लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मारपीट के दौरान बाराती गाड़ी छोड़कर भाग गए, और दूल्हे की गाड़ी में रखा जेवर आरोपी ने चोरी कर लिया।
दूल्हे ने पुलिस को बताया कि उनके भाई का चांदी का ब्रेसलेट, सिकड़ी और बारात में शामिल लड़की की गले की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद सभी बाराती डरे-सहमे हुए हैं और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शादी-शादी में सुरक्षा और अनुशासन की कमी को उजागर करती हैं। पुलिस और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की हिंसा या आपसी विवाद में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।