ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / banka-news / Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा...

Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में

Bihar News: कई अवैध मेडिकल दुकान और क्लिनिक संचालक तो इस बड़ी कार्रवाई के पहले ही फरार हो चुके थे, जबकि कईयों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया. जांच के बाद सामने आई हैरान करने वाली बातें.

30-Apr-2025 09:48 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के बांका जिले में उस वक्त हलचल मच गई जब एसडीओ अविनाश कुमार और एसडीपीओ बिपिन बिहारी की अगुवाई में बुधवार दोपहर  मेडिकल दुकानों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों में छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो शहर में अवैध क्लिनिक और मेडिकल दुकान का संचालन कर रहे थे.


जानकारी के अनुसार शिवाजी चौक से लेकर शास्त्री चौक तक प्रशासनिक अधिकारियों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें कई जगहों से एसडीओ को अनियमितता मिली है. जिसके बाद भारती निवास के समीप संचालित अवैध क्लिनिक से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. जबकि लिखनी कोझी से भी दो संचालकों को हिरासत में लिया गया. अब पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है और कागजात की मांग कर रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन क्लिनिक संचालक में से किसी के भी पास क्लिनिक का कोई जायज दस्तावेज नहीं है. सिर्फ यही नहीं इन लोगों के पास चिकित्सा की भी डिग्री नहीं. बताते चलें कि इन दोनों जगहों पर मरीजों की भारी भीड़ लगी रहती है. इनमें से तीन फ्लोर के एक क्लिनिक में एक जगह पर भारी मात्रा में एक्सपायर दवाई भी पुलिस को बरामद हुई है. वहीं, बताया जाता है कि भारती निवास के समीप एक दवाई का एजेंसी भी संचालित है, जहां से दवाई की सप्लाई की जाती है. पुलिस को यहां से भारी मात्रा में तीन साल पूर्व की एक्सपायर दवाइयां मिली हैं. जिसके बाद दवाई के इस स्टोर को पुलिस ने बंद करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हुए हैं.


एसडीओ और एसडीपीओ की अगुवाई में चली इस छापेमारी अभियान के बाद अवैध क्लिनिक के संचालकों में हड़कंप मच गया. इनमें से कई अवैध क्लिनिक के संचालक भागने में सफल रहे. जबकि कई तो छापेमारी के डर से मेडिकल स्टोर को बंद कर पहले ही फरार हो चुके थे. जानकारी के अनुसार कई जगहों पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर थी लेकिन उक्त जगह पर पहुंचने के पूर्व ही इनके संचालक वहां से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि ऐसे अवैध संचालकों के खिलाफ आगे प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार कार्रवाई की जाएगी.


इसके अलावा छापेमारी के दौरान एसडीओ और एसडीपीओ विभिन्न होटलों और नाश्ते की दुकान में भी पहुंचे. जहां उन्होंने होटल के दुकानदारों को खुले में रखे भोजन को लेकर हिदायत दी. जबकि बस स्टैंड के समीप के होटल में रखा समोसा देखकर तो अधिकारी विफर ही गए. उन्होंने सभी को कूड़ेदान का इस्तेमाल करने की बात कहकर सफाई बनाए रखने की भी बात कही है.


बांका से सोंटी सोमन की रिपोर्ट