ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / bihar / बेंगलुरु से पटना पहुंचे मजदूरों से वसूला गया रेल किराया, 910 रुपये का...

बेंगलुरु से पटना पहुंचे मजदूरों से वसूला गया रेल किराया, 910 रुपये का टिकट थमा लिए गए 1050 रुपये, देखें VIDEO

05-May-2020 02:01 PM

By Aryan Anand

PATNA : कहा तो केन्द्र से लेकर बिहार सरकार तक दावा कर रही थी कि अपने-अपने राज्यों के बाहर फंसे मजदूरों को घर वापस लाने के लिए एक भी पैसे नहीं वसूल रही। केन्द्र सरकार का दावा था कि वे महज 15 फीसदी किराया राज्य सरकारों से वसूल रहे हैं यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी खुद वीडियो जारी कर साफ कर दिया था कि वे बिहारी मजदूरों से एक रुपया भी भाड़ा नहीं वसूल रहे हैं बल्कि बाहर से आने वाले मजदूरों को क्वारेंटाइन कराने के बाद पैसे भी दिए जाएंगे। लेकिन केन्द्र से लेकर राज्य तक तमाम सरकारों के दावे राजधानी पटना में ही धराशायी होते नजर आयी जब बेंगलुरु से आए मजदूरों ने अपने पास मौजूद ट्रेन का टिकट दिखाया।


बेंगलुरु से पटना पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे मजदूरों ने बताया कि हमनें ट्रेन का भाड़ा दिया है। पटना पहुंचे मजदूरों ने ट्रेन का टिकट दिखाया और बताया कि उनसे ट्रेन का भाड़ा लिया गया है। इतना ही नहीं मजदूरों ने जो कुछ बताया वो सरकार के होश उड़ा देने वाले हैं। मजदूरों ने टिकट दिखाते हुए बताया कि उनसे 1050 रुपये वसूले गये हैं जबकि टिकट पर 910 रुपया अंकित था। यानि मजदूरों से टिकट तो कटवाया ही गया साथ ही साथ भोले-भाले मजदूरों से अवैध वसूली भी की गयी। 910 रुपये की टिकट पर 1050 रुपये तक वसूले गये।


मजदूरों की ये मजबूरी यहीं नहीं खत्म हुई स्पेशल ट्रेन में जहां दावे किए जा रहे थे कि रास्ते में मजदूरों को खाने पीने की कोई कमी नहीं होगी उसके उलट  बिहार पहुंचे मजदूरों को अपना पेट दबा कर आना पड़ा । पटना पहुंचे मजदूरों ने बताया कि समय पर खाना भी नहीं मिला वो भी जितनी बार मिलना चाहिए था वो भी नहीं मिला। ज्यादातर मजदूर भूखे-प्यासे रहकर ही अपने घर पहुंचे।


अब मजदूरों की शिकायत पर सरकार कितना संज्ञान लेती है ये तो वे ही जानें।  लेकिन सार्वजनिक तौर पर भाड़ा न लेने का एलान कर भाड़े के साथ नाजायज राशि वसूले जाने का मामला सरकार के दावों की पोल खोलता दिख रहा है। घर पहुंचने की ललक में मजदूरों ने अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा तो खर्च कर दिया अब घर पहुंच कर वे कैसे अपने खाने-पीने का प्रबंध कर सकेंगे। भगवान ही मालिक है, सरकार तो खम ठोक कर मदद का दावा कर ही रही है।