Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
05-Jul-2020 04:56 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर जहां महिला की मौत हो गयी जबकि उसके साथ जा रहे दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये।
दीपनगर थाना क्षेत्र के भठविगहा रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी । जबकि उसके दो बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गये । घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना में तैनात हॉक दस्ता के जवान घटना स्थल पर पहुचकर दोनों जख्मी दोनों बच्चे को अपने बाइक पर बिठाकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुचाया । जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है ।
हॉक के जवान ज्ञानदीप , सुरेंद्र और धनंजय ने बताया की महलपर के इलाके में गश्ती कर रहे थे । इसी दौरान सूचना मिली कि भठविगहा के पास कोई हादसा हुआ है । वहां पहुचने के बाद पता चला कि एक महिला और दो बच्चे ट्रेन से कट गया जिसमें महिला की मौत हो चुकी थी । जख्मी में एक 5 साल का किशोर है और दूसरा 3 साल की किशोरी । अभी तक महिला की पहचान नही हुई है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह हादसा है या फिर आत्महत्या ।