तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
30-Mar-2025 03:01 PM
By First Bihar
Bihar News: औरंगाबाद जिले के मनीष राज सिंघम, नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र स्थित बेनी बिगहा गांव के पास सोन नदी पर बना पुल, जो करीब दो किलोमीटर लंबा है, पूरी तरह से हावड़ा पुल जैसा नजर आता है। हालांकि, यह पुल यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है और इस पर आने-जाने की अनुमति नहीं है। यह पुल मुख्यतः एनटीपीसी नवीनगर को विद्युत उत्पादन के लिए पानी आपूर्ति करने के उद्देश्य से उपयोग किया जाता है।
पाइपलाइन के जरिए होती है जल आपूर्ति
सूत्रों के अनुसार, एनटीपीसी अंकोरहा को पावर उत्पादन के लिए पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित सोन नदी पर इंटेक वेल पंप हाउस का निर्माण किया गया है। इस पंप हाउस से पाइपलाइन के माध्यम से पावर हाउस को जल आपूर्ति की जाती है। एनटीपीसी प्लांट की स्थापना से ही बेनी गांव के पास इंद्रपुरी बराज के समानांतर लगभग दो से तीन किलोमीटर तक सोन नदी पर बने इस पाइपलाइन से पानी भेजा जा रहा है।
ग्रामीणों के बीच हावड़ा पुल के नाम से प्रसिद्ध
स्थानीय लोग इस पुल को "हावड़ा पुल" के नाम से जानते हैं। पुल के एक छोर पर नदी के पानी के संग्रह के लिए बड़े-बड़े उपकरण लगाए गए हैं और इनसे पाइपलाइन के जरिए लगभग सात किलोमीटर दूर एनटीपीसी परिसर में स्थित दो बड़े तालाबों में जल संचयन किया जाता है। इस पंप हाउस में 24 घंटे पंपिंग प्रक्रिया चलती है। एनटीपीसी द्वारा जल आपूर्ति के लिए स्थापित इस संयंत्र ने आसपास के ग्रामीणों को आकर्षित किया है, हालांकि यह पूरा क्षेत्र प्रतिबंधित है और यहां बिना अनुमति के किसी का भी प्रवेश संभव नहीं है।