ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया...

Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट

Bihar News: औरंगाबाद के हसपुरा अंचल के लिपिक श्लोक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्हें निलंबित कर पटना ले जाकर बेउर जेल भेजा गया। यह इस वर्ष निगरानी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

17-Feb-2026 02:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: औरंगाबाद के हसपुरा अंचल के लिपिक श्लोक कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। करीब 80 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले श्लोक कुमार को पटना ले जाकर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेउर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया है।


सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पटना टीम ने श्लोक कुमार को उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था। सूत्रों के अनुसार, श्लोक ने अंचलाधिकारी (सीओ) के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पटना जाकर बेउर जेल में दाखिल किया गया।


कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। निलंबन के दौरान श्लोक कुमार को जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शिकायत सत्यापित होने के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई। श्लोक कुमार की बहाली करीब सात साल पहले अनुकंपा के आधार पर हुई थी। 


हालांकि कम समय में अच्छी सैलरी पाने के बावजूद रिश्वतखोरी में संलिप्तता ने विभाग की छवि धूमिल कर दी है। हसपुरा अंचल, जो लंबित मामलों के निष्पादन में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर चुका था, अब रिश्वतखोरी के मामले में चर्चा का विषय बन गया है।