ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

Bihar News: बिहार पुलिस का एक और कारनामा, थाने से हथकड़ी सरका कर फरार हुए दो आरोपी, मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मी

Bihar News: बिहार में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। थाने से दो शराब तस्कर हथकड़ी को सरका कर भाग निकले। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

04-Aug-2025 12:09 PM

By First Bihar

ARARIA: बिहार में अपराधी क्यों बेलगाम हैं इसकी वजह रोज सामने आ रही है। बिहार पुलिस अपराधियों को बेलगाम होने के जो मौके दे रही है उसकी नई बानगी सामने आई है। पुलिस थाने से दो बंदी हथकड़ी सरका कर आराम से निकल भागे और पुलिसकर्मी मुंह देखते रह गए।


अररिया में हुई घटना

बिहार के अररिया  जिले के फुलकाहा थाना में ये घटना हुई है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी थाने के अंदर से ही फरार हो गए।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों आरोपियों के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, जिसे वे सरकाकर आसानी से भाग निकले और पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रह गई। यह घटना शनिवार की रात की है, फरार हुए दोनों आरोपियों को उसी शाम गिरफ्तार किया गया था।


720 बोतल नेपाली शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी

फुलकाहा पुलिस ने शनिवार शाम रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी रोशन कुमार यादव और रूपेश कुमार यादव को  शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार किया था। दोनों को मानिकपुर गांव से 720 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया था। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद थाने में ही रखा गया था ताकि अगले दिन न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा सके।


हथकड़ी सरकाकर थाने से भाग निकले

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात के किसी समय दोनों आरोपी हथकड़ी को हाथ से सरकाकर थाने से फरार हो गए। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।


गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

फुलकाहा थाने के प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दोनों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने माना कि यह लापरवाही का गंभीर मामला है। वहीं, फारबिसगंज के डीएसपी मुकेश साह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और थाने में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सवालों के घेरे में पुलिस की सतर्कता

इस घटना ने एक बार फिर बिहार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर थाने के अंदर से हथकड़ी लगे आरोपी किस तरह भाग सकते हैं? क्या थाने में पर्याप्त निगरानी नहीं थी? क्या ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने लापरवाही बरती? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे, लेकिन फिलहाल यह घटना पूरे विभाग के लिए शर्मिंदगी का कारण बनी हुई है।