Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत सासाराम में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
01-Mar-2025 02:34 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: कहा जाता है कि पुलिस के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन अररिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष पवन पासवान के हाथ इतने लंबे निकले कि वे खुद मधेपुरा में रहते हुए भी अररिया थाने की स्टेशन डायरी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा लेते थे। लेकिन पुलिस कप्तान की नजरों से वो नहीं बच सके।
इस कारस्तानी का खुलासा तब हुआ जब पुलिस अधीक्षक (SP) अंजनी कुमार खुद अचानक निरीक्षण के लिए उसी थाने पहुंचे। वहां पहुंचकर जब उन्होंने जांच की, तो थानेदार की फर्जी अटेंडेंस की पोल खुल गई।
थानाध्यक्ष और महिला सिपाही सस्पेंड
निरीक्षण के दौरान जब SP ने थानाध्यक्ष के बारे में महिला सिपाही से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि "सर, अभी तुरंत सनहा दर्ज कर निकले हैं।" इस जवाब से SP को शक हुआ। उन्होंने तुरंत थानाध्यक्ष का टावर लोकेशन ट्रेस कराया, जिससे पता चला कि वे मधेपुरा में हैं। इस खुलासे के बाद SP अंजनी कुमार ने वरीय अधिकारी को गुमराह करने के आरोप में एससी/एसटी थानाध्यक्ष पवन पासवान और महिला सिपाही अमृता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
थानाध्यक्ष पवन पासवान 20 फरवरी को पुलिस अधीक्षक से अनुमति लेकर अवकाश पर गए थे। मुख्यालय छोड़ने से पहले उन्होंने इसकी सूचना अररिया पुलिस ग्रुप में भी दी थी। उन्हें 25 फरवरी को वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी। 25 फरवरी की शाम करीब 7:19 बजे उन्होंने पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना दी कि वे अररिया पहुंच चुके हैं। इसके बाद उन्होंने थाना के सनहा में अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी।
थानेदार ने ऐसे किया गुमराह?
थानाध्यक्ष ने स्टेशन डायरी में झूठी हाजिरी दर्ज कर अपनी उपस्थिति दिखाई, लेकिन कुछ ही देर बाद SP अंजनी कुमार अचानक निरीक्षण के लिए थाना पहुंच गए। मौके पर उनकी गैर-मौजूदगी का खुलासा होते ही पूरा भेद खुल गया।
SP अंजनी कुमार ने बताया कि एससी/एसटी थानाध्यक्ष पवन पासवान ने फर्जी उपस्थिति दिखाकर वरीय अधिकारी को गुमराह किया है। वहीं, महिला सिपाही ने इसमें उनका सहयोग किया, जिस कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब इन दोनों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। पुलिस कप्तान के इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। थानेदार की कारस्तानी से पुलिस कर्मी भी हैरान हैं।