ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

अररिया: स्कूल बैग से 20 किलो गांजा बरामद, तस्कर और 14 साल की किशोरी को पुलिस ने पकड़ा

अररिया जिले के नरपतगंज में पुलिस ने सुपर हमसफर बस से 20 किलो गांजा बरामद किया। तस्कर के साथ 14 वर्षीय किशोरी पकड़ी गई, स्कूल बैग से गांजा मिला।

01-Sep-2025 09:17 PM

By First Bihar

ARARIA: बिहार में 9 साल के पूर्ण शराबबंदी है। शराब बंद होने के बाद गांजा और स्मैक की खपत काफी बढ़ गयी है। ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां पर आपकों गंजेरी और स्मेकियर नहीं मिले। अब तो स्कूली बच्चों का इस्तेमाल गांजा की तस्करी में हो रहा है। अररिया में 20 किलो गांजा के साथ 14 साल की किशोरी को गांजा तस्कर के साथ पकड़ा गया है। इनके पास से स्कूल बैग भी बरामद किया गया है। 


भारत नेपाल सीमा में इन दिनों गांजा की तस्करी व्यापक तौर पर की जा रही है। तस्करी के धंधे में संलिप्त धंधेबाजों के द्वारा आए दिन नए-नये हथकंडे अपनाए जाते हैं। तस्करों के संगठित और असंगठित गिरोह में बड़े पैमाने पर बच्चों के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है। इसी कड़ी में जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड  में पुलिस ने गुप्त सूचना पर अररिया से दिल्ली जा रही सुपर हमसफर बस में छापेमारी कर बीस किलो गांजा के साथ एक तस्कर और एक 14 साल की किशोरी को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार गांजा तस्कर 14 वर्षीया बालिका के साथ दिल्ली के शाहीनबाग जा रहा था। पुलिस ने तलाशी के क्रम में किशोरी के स्कूल बैग से 20 किलो गांजा बरामद किया। मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के दीपक विहार खोड़ा कॉलोनी सेक्टर 58 निवासी मो. साबेज पिता अब्दुल रहमान के साथ मुरादाबाद मच्छी बाजार की रहने वाले 14 वर्षीया किशोरी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर साबिज ने किशोरी को अपना भांजी करार दिया। एक सप्ताह पहले की किशोरी को मुरादाबाद से अररिया लाया गया था,जहां से वे लोग दिल्ली के शाहीन बाग यात्री बस से जा रहे थे।


मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 20 किलो गांजा बरामद किया गया और मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में अररिया मंडल कारा भेज दिया। वहीं नाबालिग किशोरी को पूर्णिया रिमांड होम भेजा गया है।