ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत

किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का

25-Feb-2026 10:21 PM

By First Bihar

KISHANGANJ:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, कॉलेज के सचिव युगल किशोर तोषनीवाल, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत सहित अन्य ट्रस्टियों ने केंद्रीय गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान एक भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।


इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।news imagenews imagenews imagenews image