ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / मोतिहारी में अखिलेश यादव और मुकेश सहनी की सभा: दोनों नेताओं ने एक...

मोतिहारी में अखिलेश यादव और मुकेश सहनी की सभा: दोनों नेताओं ने एक सूर में कहा..अब NDA की विदाई तय

मोतिहारी के लखौरा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के समर्थन में जनसभा की। अखिलेश ने चुनाव आयोग को बीजेपी की ‘B टीम’ बताया, जबकि सहनी ने केंद्र सरकार पर जनता को 5 किलो अनाज देकर ठगने

06-Nov-2025 04:48 PM

By First Bihar

MOTIHARI: दूसरे चरण का मतदान 11 नवम्बर हो होगा। पूर्वी चंपारण में दूसरे चरण में वोटिंग होगी। इससे पूर्व विभिन्न पार्टी के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। 


मोतिहारी विधानसभा के लखौरा में राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। वही समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और चुनाव आयोग को भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी की B टीम है। इस बार बिहार से और केंद्र से एनडीए की सरकार जाने वाली है। दोनों जगह की सरकार ने बिहार की जनता को ठगने  का काम किया है। इसलिए बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।


वहीं VIP  सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार 5 किलो अनाज देकर जनता को ठगने का काम करती है। जनता ठगा महसूस कर रही है इसलिए इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और केंद्र से भी उनकी सरकार जानी तय है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट