Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
21-Jun-2025 01:56 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना एयरपोर्ट पर विमान कंपनियों की लापरवाही से यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार हुआ है जब एयर इंडिया की फ्लाइट यात्रियों का सामान छोड़ आई है। हंगामे के कारण पटना एयरपोर्ट पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।
आज सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2936, चेन्नई से पटना पहुंची। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे, लेकिन करीब दो दर्जन से अधिक यात्रियों के सामान विमान में ही छोड़ दिया गया। जैसे ही विमान लैंड हुआ, अनाउंसमेंट किया गया कि यात्रियों का लगेज 4 नंबर बेल्ट पर आएगा। लेकिन जब यात्री वहां पहुंचे तो उन्हें सामान नहीं दिखा।
एयर इंडिया की ओर से बाद में बताया गया कि विमान में वजन अधिक होने की वजह से लगेज लोड नहीं किया जा सका। इस पर नाराज यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और CISF जवानों को हस्तक्षेप करना पड़ा। कई यात्रियों को अगली फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन सामान न मिलने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना