petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
09-Apr-2022 09:12 AM
PATNA : बिहार में अगले दो दिन गर्म हवाएं चलेंगी. अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बिहार के दक्षिणी भाग में आ रही पछुआ हवा का प्रसार बढ़ता जा रहा है. इसके प्रभाव से शनिवार और रविवार को 20 जिलों में लू की स्थित रहेगी. बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर में लू की चेतावनी जारी की गई है.
मौसमविदों का कहना है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 15 अप्रैल तक दक्षिण बिहार के जिलों में लू से राहत के आसार नहीं हैं. दूसरी ओर उत्तर बिहार में पारा सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर रहेगा.
अब तक सूबे के आठ जिले लू की चपेट में थे लेकिन गर्म पछुआ हवा का प्रसार बढ़ने और जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी. उधर, शुक्रवार को भी राज्य में बक्सर सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया. बक्सर पूरी तरह हीट वेव की चपेट में रहा, जबकि गया में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहने से यहां लू की स्थिति रही. शेखपुरा, औरंगाबाद में भी शुक्रवार को 40 के पार रहा.
वहीं पुरवा हवा की वजह से शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम पारे में आंशिक गिरावट से राहत मिली है. पटना में भी रात में पुरवा का प्रभाव बना जो शुक्रवार सुबह तक प्रभावी रहा. चार दिन पहले भी इसी तरह की स्थिति बन रही थी. पुरवा के प्रभाव से आंशिक बादलों के छाने से पटना का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि दिन के दस बजे के बाद फिर से पछुआ बहने से दोपहर में मौसम गर्म रहा. पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया.