ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / अगले 5 दिनों में बिहार के अंदर पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून, जानिए...

अगले 5 दिनों में बिहार के अंदर पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून, जानिए पटना में कब होगी बारिश

14-Jun-2022 07:24 AM

PATNA : भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार के लोगों को इस खबर से राहत मिली है कि मानसून राज्य के अंदर प्रवेश कर चुका है। मानसून के प्रवेश करने के साथ बिहार के कई जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश भी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों में मानसून राज्य के अंदर पूरी तरीके से सक्रिय हो जाएगा। मानसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में समय से प्रवेश कर गया है। सूबे में पूर्णिया के रास्ते मानसून के आगमन की मानक तिथि 13 जून है। अगले तीन से पांच दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में इसका प्रसार होगा। इस दौरान उत्तर और फिर दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 


पटना और गया में मानसून की पहली बारिश की 16 जून को होने की उम्मीद रहती है जबकि सारण में 18 जून को मानसून की पहली बारिश होती है। मौसम विभाग ने 15 जून से राज्य के अधिकतर भाग में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक के सिन्हा के मुताबिक राज्य में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल है और अगले 5 दिनों में यह पूरी तरीके से एक्टिव हो जायेगा। 


मानसून के बिहार में प्रवेश करने के साथ ही कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अररिया के फारबिसगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 54.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा किशनगंज में 52.8 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 40.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 38.2 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 36.6 मिमी, ठाकुरगंज में 36.2 मिमी बारिश हुई।