ब्रेकिंग न्यूज़

करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / bihar / अचानक धू-धूकर जलने लगी बस, चलती बस से कूदकर यात्रियों ने बचाई अपनी...

अचानक धू-धूकर जलने लगी बस, चलती बस से कूदकर यात्रियों ने बचाई अपनी जान

03-Apr-2021 02:54 PM

DESK:-  उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज बड़ा हादसा होने से बच गया। पूर्णिया से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में अचानक आग गई जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। जैसे ही बस में आग लगी ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बस में आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।  

news image

अगलगी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि यह यात्री बस पूर्णिया से आ रही थी जिसे दिल्ली जाना था। इस बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने किसी तरह बस कूदकर अपनी जान बचायी। ज्यादात्तर यात्रियों का लगेज बस में ही छूट गया जो इस अगलगी में जलकर खाक हो गया। बस में सवार लोगों ने बताया कि यदि यह घटना रात में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दिन में हुई घटना की आहट जैसे ही लोगों को लगी सभी अपनी जान बचाने के लिए बस से ही कूद पड़े। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते स्लीपर बस खाक में तब्दिल हो गया।