बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
27-May-2021 07:26 AM
PATNA : बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन यास बुधवार को बिहार से टकरायेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे यास पटना पहुंच जायेगा. हालांकि उससे पहले ही ये बिहार के कई दूसरों जिलों में एंट्री कर लेगा. यास के कारण बिहार के कम से कम 26 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. हालांकि बिहार के कई में पिछले दो-तीनों से यास के असर से बारिश हो रही है. लेकिन आज शाम से भारी बारिश का अंदेशा है.
मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक यास तूफान बुधवार को झारखंड होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा. बांका, जमुई, कटिहार, लखीसराय, भागलपुर जैसे जिलों से गुजरते हुए ये राज्य के दूसरे जिलों में पहुंचेगा. शाम साढे पांच बजे यास तूफान के पटना पहुंचने की संभावना है. हालांकि तूफान के बिहार पहुंचने से पहले ही इसके असर से सूबे के कई जिलों में बारिश हो रही है. पटना, गया, जहानाबाद, लखीसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया जैसे कई जिलों बुधवार को बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश गया में 31 मिलीमीटर रिकार्ड की गयी.
पटना में 225 मिलीमीटर तक हो सकती है बारिश
बुधवार को यास तूफान के बिहार पहुंचने के बाद 160 से लेकर 225 मिलीमीटर कर बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी. यास तूफान के कारण सूबे का तापमान भी कम होगा. बिहार में 27 मई की रात से तापमान गिरेगा. 27 से 28 मई तक तापमान में 13 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है.
संकट हो तो यहां लगायें गुहार
अगर आप पटना के निवासी हैं औऱ यास तूफान के कारण किसी संकट में फंसते हैं तो इन जगहों औऱ नंबरों पर गुहार लगा सकते हैं.
-पटना जिला प्रशासन ने तूफान के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित किया है. जिला नियंत्रण कक्ष के इन नंबरों पर कॉल कर मदद मांगी जा सकती है.
0612-2219810, 2219234,2219199, 2219911 और 2219915
-जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने भी लोगों के लिए कंट्रोल रूम बनाया है. वहां 0612-2210118 पर कॉल कर मदद मांगी जा सकती है.
-अगर बिजली गुल होने की समस्या हो बिजली कंपनी ने उसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. पटना में 0612-2280507, 7763814671 औऱ 776381472 पर कॉल कर बिजली से संबंधित शिकायत की जा सकती है.
-जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बुडको ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया है. वहां संप हाउस से लेकर ड्रेनेज सिस्टम की किसी समस्या की जानकारी टॉल फ्री नंबर-18003456130 पर दी जा सकती है. बुडको ने कहा है कि जानकारी मिलते ही उसके अधिकारी एक्शन में आयेंगे.