ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / big-news / नीतीश के विधायक ने किया पीएम मोदी का गुणगान, 2020 में मोदी का...

नीतीश के विधायक ने किया पीएम मोदी का गुणगान, 2020 में मोदी का डंका बजने वाला पोस्टर लगाया

06-Sep-2019 12:22 PM

By 3

DARBHANGA : 4 दिन पहले शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोसने वाले जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने अब पीएम मोदी का गुणगान शुरू कर दिया है। दरभंगा के हायाघाट से जेडीयू के विधायक अमरनाथ गामी ने दावा किया है कि 2020 में बिहार के चुनाव में पीएम मोदी के नाम का डंका बजेगा। अमरनाथ गामी की तरफ से दरभंगा में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए 2020 के लिए नया नारा दिया गया है। जेडीयू विधायक ने जो नया नारा दिया है उसमें लिखा है ""क्यों करते हो अभी से चिंता 2020 में भी बजेगा मोदी का डंका"" अमरनाथ गामी इसके पहले भी पाला बदल चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने नीतीश सरकार की तरफ से बिहार में पान मसाला पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद मोर्चा खोलते हुए शराबबंदी नीति पर जमकर भड़ास निकाली थी। दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट