ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार के दो मजदूरों को कश्मीरी लड़की से हुआ प्यार, दोनों ने की लव मैरिज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SUPAUL : एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले से सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. बिहार के रहने वाले दो भाइयों ने कश्मीर की दो सगी बहनों से लव मैरिज क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SUPAUL : एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले से सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. बिहार के रहने वाले दो भाइयों ने कश्मीर की दो सगी बहनों से लव मैरिज कर ली. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे. वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया. https://www.youtube.com/watch?v=g_MOlTN-xhk पूरी घटना जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां रामविशनपुर गांव से पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि दोनों भाई परवेज आलम और तबरेज आलम ने कश्मीर से भागकर आई दो सगी बहनों के साथ शादी कर ली है. कश्मीर पुलिस की एक टीम ने सुपौल पुलिस की मदद से दोनों युवकों को पकड़ा और उनको अपने साथ कश्मीर ले गई. कश्मीर में काम करने के दौरान हुआ था प्यार पुलिस ने बताया कि परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे. वहीं उन्हें दो सगी बहनों से प्यार हो गया था. ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए और उनसे लव मैरिज कर ली. लड़कियों के गायब होने पर उनके पिता ने पुलिस थाने में दोनों युवकों के खिलाफ बेटियों को भगाकर ले जाने को लेकर केस किया था. सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर साथ ले गए. उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से दोनों बालिग लड़कियों से विवाह किया है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता