ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल लगाकर टीचर ने की खुदकुशी, फंदे पर झूलती मिली डेड बॉडी

SAHARSA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल प्यार में पड़कर एक शिक्षक ने खुदकुशी कर ली है. टीचर ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किय

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAHARSA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल प्यार में पड़कर एक शिक्षक ने खुदकुशी कर ली है. टीचर ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया फिर उसके सामने ही वह फांसी के फंदे पर झूल गया. कमरे से फंदे पर झूलती हुई डेड बॉडी मिलने से उसके घर में कोहराम मच गया. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी घटना सहरसा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां वार्ड नं 31 के हटिया गाछी इलाके में एक शिक्षक ने प्रेम प्रसंग को लेकर खुदकुशी कर ली. मृतक टीचर की पहचान सुपौल जिला के रहने वाले नवनीत मिश्रा (27) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था. बताया जा रहा है कि कल देर रात वह अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. उसी वक्त सामने ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मामले की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पातल में भेज दिया है. एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान ही शिक्षक ने आत्महत्या की है. उसके मोबाइल की लॉक को तोड़कर पुलिस कॉल रिकॉर्ड से जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले से पर्दा उठ पायेगा.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता